दुखद: नहीं रहे 'नचांगे सारी रात' फेम पाॅप सिंगर ताज ,1 महीने पहले ही कोमा से उभरे थे तरसेम सिंह सैनी

Saturday, Apr 30, 2022-11:07 AM (IST)

मुंबई:बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है 90 के दशक के पाॅपुलर पाॅप सनसनी ताज यानि तरसेम सिंह सैनी का निधन हो गया है। 'नचांगे सारी रात' फेम पाॅप सिंगर ताज ने 29 अप्रैल को 54 की उम्र में अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबित सिंगर हर्निया से पीड़ित थे। 2 साल पहले उनकी सर्जरी होने वाली थी लेकिन  COVID-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया। 

PunjabKesari


मार्च में ही कोमा से उभरे थे तेज 

खबरों के मुताबिक उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण ताज कोमा ने चले गए थे। इसी साल मार्च की शुरुआत में वह कोमा से बाहर आए थे और सेहत में सुधार दिया था। उनके परिवार ने उस समय एक बयान भी जारी किया था और सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था।

PunjabKesari

उस समय बयान में कहा गया था- डियर ऑल ताज़ सर अब कोमा में नहीं हैं, वह हर दिन सुधार दिखा रहे हैं। परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में समर्थन और प्रार्थना के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। जब और अधिक पोस्टिव खबरें होंगी, तो परिवार हम सभी को बताएगा। आपके सकारात्मक विचारों के लिए फिर से धन्यवाद। 

PunjabKesari

लेकिन उस समय किसी को क्या पता था कि वह कोमा से निकलने के 1 महीने बाद ही दुनिया को अलविदा कह देंगे। उनके निधन से एक बार फिर बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस उन्हें नम आंखों से ट्रिब्यूट दे रहे हैं। 

ताज का असली नाम तरसेम सिंह सैनी।  उन्हें ताज़ स्टीरियो नेशन और पहले जॉनी ज़ी के नाम से भी जाना जाता है।  उन्होंने 1989 में अपने एल्बम हिट द डेक से प्रसिद्धि प्राप्त की। उनकी कुछ लोकप्रिय हिट फिल्मों में 'प्यार हो गया','नचांगे सारी रात' हैं। उनका आखिरी गाना जॉन अब्राहम की 2019 की फिल्म बाटला हाउस में गल्लां गोरियां था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News