व्हाइट लुक में बनठन कर घर से निकलीं मॉम-टू-बी सोनम कपूर, शर्ट के बटन खोल कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Monday, Feb 02, 2026-03:29 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति आनंद आहुजा के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले वह पब्लिक प्लेस पर जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में सोनम को मुंबई में एक आउटिंग के बाद खुल्लम खुल्ला बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया। उनका ये पल वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, हाल ही में सोनम कपूर को मुंबई में आउटिंग के दौरान स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान मॉम-टू-बी एक्ट्रेस अपने अंदाज़ और कॉन्फिडेंस से एक बार सबका ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आईं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर व्हाइट आउटफिट में बेहद कूल और ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट स्कर्ट के साथ मैचिंग जैकेट पहनी है, जिसके आधे बटन खोलकर वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग हील पहनी हैं। बालों का मैसी बन, आंखों पर चश्मा और मिनिमल मेकअप उनके लुक को कंप्लीट करता है। सोनम के चेहरे पर दूसरी बार मां बनने का एक अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम कपूर करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं और कहा जा रहा है कि वह मार्च 2026 के आसपास अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले सोनम ने 20 अगस्त, 2022 में अपने पहले बेबी यानी बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी रचाई थी।
