माथे पर चंदन और गले में हार...बर्थडे पर महाकाल की शरण में पहुंची तेजस्वी प्रकाश, भस्म आरती में भी हुईं शामिल
Tuesday, Jun 10, 2025-01:46 PM (IST)

मुंबई: तेजस्वी प्रकाश आज यानि 10 जून को 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।अपने इस खास दिन की शुरुआत एक्ट्रेस ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके की। तेजस्वी की महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने और पूजा करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तेजस्वी प्रकाश ने मंगलवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने 'भस्म आरती' में भाग लिया और विधि -विधान के साथ महाकाल की पूजा-अर्चना भी की। वायरल हुई वीडियो में तेजस्वी को मंदिर के गर्भगृह के पास आशीर्वाद मांगते, भगवान शिव से प्रार्थना करते और पुजारियों द्वारा बताए गए अनुष्ठान करते हुए देखा जा सकता है।
तेजस्वी ने मंदिर के बाहर से एक प्यारी सी सेल्फी भी शेयर की, जिसमें उन्हें माथे पर 'महाकाल' का तिलक लगाए हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "जय महाकाल! मैं अपने जन्मदिन की शुरुआत इसी तरह करती हूं।"
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/4KvcL1F9XD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2025
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ने स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर में रागिनी गाड़ोदिया माहेश्वरी और नागिन 6 में प्रथा गुजराल के किरदार से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। उन्होंने रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10 (2020) में भी भाग लिया और वे बिग बॉस 15 (2021) की विनर भी रही थीं। उन्हें आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीज़न में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था जिसमें वह सेकंड रनर-अप रही थीं।