डेटिंग के दो साल बाद इस फेमस टीवी कपल का हुआ ब्रेकअप! सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Sunday, Mar 16, 2025-05:44 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : टीवी शो 'बिग बॉस 16' की फेम एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी और एक्टर अंकित गुप्ता का नाम पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से नहीं स्वीकार किया, लेकिन उनकी नजदीकियों को देखकर फैंस का मानना था कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका और अंकित के बीच कुछ गड़बड़ हो गई है और उनका ब्रेकअप हो चुका है।

हाल ही में फैंस ने देखा कि प्रियंका ने अंकित गुप्ता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, और अब अंकित भी प्रियंका को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं। यह बदलाव उनके रिश्ते में दरार का संकेत माना जा रहा है। इसके अलावा, होली के दौरान शेयर की गई फोटोज में भी प्रियंका और अंकित एक साथ नजर नहीं आए। प्रियंका ने अपनी सोलो होली फोटोज शेयर की, जिसमें वे व्हाइट सूट पहने और सिल्वर जूलरी के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जब प्रियंका ने ये तस्वीरें पोस्ट कीं, तो फैंस ने उनसे सवाल करना शुरू किया, 'अंकित कहां हैं?' कुछ फैंस इस बदलाव को पीआर स्टंट भी मान रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'यह अनफॉलो वाला सिस्टम पीआर जैसा लग रहा है, क्योंकि लाइमलाइट अब बंद हो गई है।'

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

प्रियंका और अंकित की दोस्ती टीवी शो 'उड़ारियां' के सेट पर शुरू हुई थी। इस शो में उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद, वे 'बिग बॉस 16' में भी एक साथ नजर आए और कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया। दोनों ने हमेशा कहा है कि वे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अब उनके बीच कुछ बदलाव आ गए हैं। प्रियंका और अंकित के रिश्ते में क्या सच है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल दोनों की राहें अलग होती नजर आ रही हैं।

 


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News