घर गूंजी बच्चे की किलकारीः वरुण धवन बने पापा, पत्नी नताशा ने दिया नन्ही परी को जन्म

Tuesday, Jun 04, 2024-10:17 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर वरुण धवन के घर हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी है। पत्नी नताशा दलाल ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से धवन फैमिली में खुशियों की बहार आ गई है। वहीं, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से स्टार्स कपल को नन्ही परी के पेरेंट्स बनने की खूब बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

 
नताशा दलाल को सोमवार की सुबह लेबर पेन हुआ था, जिसके बाद  एक्टर ने तुरंत ही अपनी पत्नी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था और देर रात कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। अपने पहले बच्चे का स्वागत कर कपल बेहद खुश है।


 
बता दें, नताशा दलाल और वरुण धवन ने 24 जनवरी, 2021 में शादी रचाई थी। कपल की शादी करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में हुई थी।काम की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News