24 साल की उम्र में विकी कौशल ने दिया था अपना पहला ऑडिशन, एक्टर ने शेयर की 9 साल पुरानी तस्वीर

Sunday, Jul 11, 2021-10:34 AM (IST)

मुंबई. एक्टर विकी कौशल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विकी ने अपने दम पर बॉलीवुड और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में विकी ने सोशल मीडिया पर अपनी 9 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
विकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। विकी की ये तस्वीर तब की है जब उन्होंने पहला ऑडिशन दिया था। तस्वीर में एक्टर ऑडिशन वाइटबोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए विकी ने लिखा- 'आज। नौ साल पहले। शुक्र।' जब विकी ने पहला ऑडिशन दिया था तब उनकी उम्र 24 साल थी। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें विकी ने साल 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अनुराग कश्यप के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद एक्टर ने साल 2015 में नीरज घेवान की फिल्म 'मसान' से लीड रोल से डेब्यू किया। इसके बाद विकी 'राजी, संजू', 'रमन राघव 2.0', 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक', और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में नजर आए। आखिरी बार एक्टर को फिल्म 'भूत- पार्ट 1 द हॉन्टेड शिप' में देखा गया था। अब विकी 'तख्त', 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' और 'मिस्टर लेले' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News