शादी के बाद विजय-रश्मिका ने ‘बंथी भोज़नालु’ का किया आयोजन, 200 फैंस के साथ एंजॉय किया पारंपरिक लंच
Wednesday, Mar 04, 2026-05:47 PM (IST)
मुंबई. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपने 200 समर्पित फैंस के साथ एक विशेष पारंपरिक लंच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को ‘बंथी भोज़नालु’ नाम दिया गया, जो सामुदायिक भोजन की परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।

अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए रश्मिका-विजय ने उन लोगों से आशीर्वाद लेना चुना, जिन्होंने उनके सफर में हमेशा साथ दिया। मेहमानों को एक साथ बैठाकर पारंपरिक अंदाज़ में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। फैंस के लिए यह दोपहर बेहद खास रही, जहां उन्हें अपने फेवरेट कपल से मिलने, बातचीत करने और खुशियां बांटने करने का अवसर मिला।

विजय और रश्मिका के लिए यह आयोजन उनके फैंस के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका था। इस खास लंच के जरिए उन्होंने अपनी शादी को सिर्फ एक निजी समारोह नहीं, बल्कि एक सामूहिक उत्सव में बदल दिया।

बता दें, फैंस के साथ ‘बंथी भोज़नालु’ के बाद आज यह कपल अपने खास दोस्तों और महान हस्तियों को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने वाला है। ऐसे में अब फैंस को इस नाइट से कपल की नई तस्वीरें और वीडियोज देखने का इंतजार है।
