किलकारियों से गूंजा कंगना का आंगन: भाभी अंजिली ने दिया बेटी को जन्म, भतीजी को बाहों में लेकर खुशी से झूमी एक्ट्रेस
Wednesday, Sep 17, 2025-09:37 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत इस समय खुशी से झूम रही हैं। दरअसल, कंगना बुआ बन गई हैं। जी हां, इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी। कंगना की भाभी अंजिली ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। कंगना ने अपनी भतीजी की प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है।
इसके साथ ही बेटी के नाम का खुलासा भी किया। इस तस्वीर में कंगना भतीजी को बाहों में लिए नजर आ रही हैं।
बुआ बनने की खुशी कंगना के चेहरे पर साफ दिख रही है। कंगना की भतीजी का नाम कदांबरी रनौत है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
कंगना के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।