जया किशोरी ने बताया अनुष्का-विराट ने क्यों पकड़ी आध्यात्म की राह? कहा- उनकी लाइफ में भी उतार-चढ़ाव..

Tuesday, Sep 23, 2025-11:14 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहनी न सिर्फ बी-टाउन में फेमस हैं, बल्कि खेल जगत में भी दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब प्यार देते हैं। करियर में मुकाम हासिल कर चुके विरुष्का अक्सर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम, नीम करौली बाबा के आश्रम में दर्शन से लेकर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में देखा गया है। अब हाल ही में मोटिवेशनल और स्पिरिचुअल स्पीकर जया किशोरी ने बताया कि आखिर क्यों दोनों आध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं।

 

हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए जया किशोरी ने कहा- 'एक सफल इंसान वही है, जो आध्यात्मिक मार्ग पर चलता है। तभी वह अपने जीवन, परिवार और सफलता में शांति ला सकता है। विराट और अनुष्का के पास पहले से सबकुछ है। काम, पैसा, घर...लेकिन शांति की तलाश ने उन्हें अध्यात्म की ओर खींचा। अब उनके पास सबकुछ है और साथ ही शांति भी।' 

 


जया किशोरी ने यह भी समझाया कि लोग अक्सर मान लेते हैं कि सेलिब्रिटीज की जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट होती है, लेकिन हकीकत में उन्हें भी भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। 

उन्होंने कहा, 'कभी वे भावनात्मक रूप से अस्थिर महसूस करते हैं तो भगवान के करीब जाने की कोशिश करते हैं। कभी खेल में बहुत अच्छा प्रदर्शन होता है, कभी नहीं। इसलिए मत सोचिए कि उनकी जिंदगी परफेक्ट है। वे दुनिया को दिखा रहे हैं कि भौतिक सफलता के बावजूद शांति के लिए अध्यात्म जरूरी है। यह दुनिया के लिए बड़ा सबक है।

इतना ही नहीं, जया किशोरी ने विराट-अनुष्का के जीवन में संतुलन की भी सराहना की। कहा- उन्होंने न घर छोड़ा, न काम, न परिवार। सब कुछ बैलेंस में रखा और यह संतुलन अध्यात्म से ही आता है। यही संपूर्ण जीवन है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News