होली खेलते-खेलते हर्षवर्धन राणे को रंग लगाने आईं महिलाएं, एक्टर संग खिंचवाईं तस्वीरें, वीडियो वायरल
Thursday, Mar 13, 2025-11:19 AM (IST)
मुंबई. 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। हालांकि, इससे पहले ही लोग होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स पर भी त्योहार के पहले ही होली का रंग चढ़ा दिख रहा है। इसी बीच एक महिला समूह 'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे के पास पहुंचा और उनके साथ साथ होली के रंग में रंगा नजर आया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, कुछ लेडीज ग्रुप में एक दूजे संग होली खेल रही थी, जैसे ही उनका ध्यान हर्षवर्धन राणे पर गया था तो उन्होंने एक्टर के साथ फोटो क्लिक कराने की इच्छा जाहिर की। हर्षवर्धन राणे ने भी उनका विनम्रता से स्वागत किया और फोटोज़ क्लिकर करवाई। जब महिलाओं ने एक्टर के साथ होली खेलने का आग्रह किया, तो हर्षवर्धन ने हाथ जोड़कर मना कर दिया।
हर्षवर्धन राणे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर, हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ हाल ही में री-रिलीज़ हुई है, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया और एक्टर को नई पहचान दिलाई। अब जल्द ही अगली फिल्म ‘दीवानियत’ में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा नजर आएंगी।
ल रखते हुए होली का आनंद लेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
आलिया भट्ट ने पति रणबीर और बेटी राहा संग यूं की नए साल की शुरुआत, इंटरनेट पर आते ही वायरल हुई तस्वीर
