जीनत-सरफराज का निकाह कराने वाले मौलाना ने किया बड़ा खुलासा, सामने आया रिश्ते का सच

Friday, Mar 30, 2018-12:30 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस जीनत अमान की लव लाइफ हमेशा विवादों से घिरी रही है उनका कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा और ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और मायूसी ही हाथ लगी। लेकिन अपने से 30 साल छोटे पति के खिलाफ जो आरोप लगाए है। जिसकी वजह से उनका रिश्ता काफी उलझता जा रहा है। हाल ही में इस मामले को लेकर सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जब उनके पति को अदालत में पेश किया गया तो वह बार-बार यही कह रहा था कि उसका गुनाह सिर्फ इतना है की उसने ज़ीनत अमान से शादी की है जिसके बाद अब ज़ीनत उन्हें झूठे मामले में फंसा रहीं हैं। 

ज़ीनत अमन का पति सरफ़राज़ हसन  

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले को सही तरह से समझने के लिए दोनों की निकाह करवाने वाले मौलाना हाफ़िज़ कारी अय्यूब ने बताया कि निकाह उन्होंने ही पढ़ाया था। जब पूछा लड़का और लड़की कौन थे तो कारी ने फ़ौरन जवाब दिया बेमेल की शादी वो कैसे भूल सकते हैं, जिसमें लड़का 33 साल का और दुल्हन 59 साल की। और तो और अदकारा ज़ीनत अमान को कौन नहीं जानता।

PunjabKesari

उस शादी वो मैं भला कैसे भूल सकता हूं। इस निकाह की कॉपी से साफ पता चलता है कि 1 अगस्त 2013 को एक निकाह पढ़ाया गया था। ये निकाह ज़ीनत अमान का था जिसमें लड़के का नाम सरफ़राज़ हसन ज़फर हसन लिखा गया था। खबरों की मानें तो इतना ही नहीं इस निकाह के लिए इस्लामिक तरीके से 11000 दैन मेहर और दो गवाह बाबा अज़गर खान और साबिर खान भी थे। इस निकाह नाम पर ज़ीनत अमान और सरफ़राज़ के घर का पता भी दर्ज है। 


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News