रणबीर ने लाडली राहा का हाथ थाम काटा केक, पत्नी संग लिया सनसेट का नजारा, आलिया ने दिखाई पति के बर्थडे की झलक

Monday, Sep 29, 2025-10:46 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर परिवार, करीबी रिश्तेदारों और फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया। वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी कुछ बेहद खास तस्वीरें साझा कर इस दिन को और यादगार बना दिया।

 

 

आलिया भट्ट का पोस्ट

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में रणबीर और आलिया साथ में बैठे सूर्यास्त का नजारा लेते दिखे।

 

दूसरी तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इसमें रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ केक काटते नजर आए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

तीसरी तस्वीर बेहद खास थी, जिसमें राहा ने अपने पापा के लिए हाथ से लिखा एक प्यारा नोट बनाया। इस नोट में लिखा था – “इस दुनिया के सबसे बेस्ट पापा को हैप्पी बर्थडे।”

SaveClip

इस पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा – “जन्मदिन मुबारक हो, हमारी पूरी दुनिया और आत्मा।”

राहा के हाथ ने खींचा सबका ध्यान

आलिया के पोस्ट में आई एक तस्वीर ने फैंस को थोड़ा चिंतित कर दिया। तस्वीर में राहा के हाथ पर एक निशान नजर आया, जो चोट या जलने के बाद का लग रहा था।

एक फैन ने कमेंट किया – “राहा को क्या हुआ है?” दूसरे ने लिखा – “क्या राहा जल गई है या उसे चोट लगी है?” वहीं कुछ लोगों का मानना था कि ये एलर्जी का निशान हो सकता है।

रणबीर कपूर का 43वां जन्मदिन परिवार, पत्नी आलिया और बेटी राहा की मौजूदगी से बेहद खास बना। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News