पहली होली: लहू मुंह लग गया..गाल से गला लगा विक्की-अंकिता ने एक-दूजे को लगाया गुलाल,रंगने के चक्कर में पति के ऊपर गिर पड़ीं एक्ट्रेस

Wednesday, Mar 16, 2022-01:45 PM (IST)

मुंबई:18 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। होली से पहले ही रंगों के त्योहार की धूम देश में देखन को मिल रही है। रंगों का ये त्योहार हर किसी की जिंदगी में नए रंग लेकर आता है। हर कोई इस त्योहार का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करता है। आम लोगों से लेकर टीवी और बॉलीवुड सितारों भी होली के रंग में रंगे नजर आएंगे। ऐसे में कई स्टार्स हैं जो शादी के बाद पहली बार अपनी होली सेलिब्रेट करते नजर आएंगे।

PunjabKesari

शादी के बाद वैसे तो हर त्योहार खास होता है लेकिन होली की बात कुछ और होती है। आखिर इस मौके पर प्यार का जो रंग चढ़ता है। बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधी अंकिता की भी पति विक्की जैन संग पहली होली है। वहीं त्योहार से पहले ही इस कपल पर होली का रंग चढ़ गया है। कपल ने गाल से गाल लगा एक-दूजे को गुलाल लगाया।

PunjabKesari

दरअसल, अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ टीवी रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आ रही हैं। इस शो में कपल ने होली खेलता नजर आया।  सीरियल स्मार्ट जोड़ी के होली स्पेशल का प्रोमो भी सामने आया है। इसमें शो की जोड़ियां एक-दूसरे से होली खेलती नजर आएंगी। चैनल ने एक प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के अलावा भाग्यश्रीऔर उनके पति हिमालय दसानी भी रोमांटिक अंदाज में होली खेलते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं बैकग्राउंड में 'लहू मुंह लग गया' गाना सुनाई दे रहा है। इस दौरान पहले विक्की जैन ने अपने गालों से अंकिता के गालों पर गुलाल मला। इसके बाद जब अंकिता पति पर रंग लगाने की कोशिश कर रही थीं तो वो उनके ऊपर ही गिर पड़ीं।

PunjabKesari

तस्वीर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन को रंग लगाने की कोशिश करती दिख रही हैं। होली खेलते समय विक्की जैन अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की ये रोमांटिक तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों से फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अंकिता और विक्की ने 3 साल की डेटिंग के बाद 14 दिसंबर, 2021 को विक्की जैन संग सात फेरे लिए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News