एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर का प्यार भरा पोस्ट, खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा-हमेशा नई चीज़ों की तलाश में..

Thursday, Oct 23, 2025-01:08 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में एक वक्त पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है। ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन अक्सर मलाइका के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े नजर आए। वहीं, हाल ही में एक्टर ने आज अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उन्हें प्यार भरे अंदाज में विश किया है और उनकी एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है।


 
मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारा संदेश शेयर किया। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह मौसम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा- “हैप्पी बर्थडे मलाइका! उड़ते रहो, मुस्कुराते रहो और हमेशा नई चीज़ों की तलाश में रहो।”

PunjabKesari

 

इस पोस्ट को देखकर फैंस के बीच हलचल मच गई है। कई लोग मान रहे हैं कि दोनों के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ रही हैं और शायद ये पोस्ट उनके पैचअप की ओर इशारा कर रहा है।

ब्रेकअप के बाद दोनों ने नहीं किया था विश

दिलचस्प बात यह है कि जब अर्जुन और मलाइका के बीच ब्रेकअप हुआ था, तब दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए कोई बर्थडे पोस्ट नहीं किया था। लेकिन इस साल हालात बदलते नजर आ रहे हैं। पहले जून में मलाइका ने अर्जुन के जन्मदिन पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अर्जुन मस्ती करते नजर आ रहे थे। उस वक्त भी दोनों की पोस्ट ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, अब अर्जुन की यह बर्थडे विश देखकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों सितारों की ओर से किसी ने भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अर्जुन और मलाइका का रिश्ता

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब दोनों ने पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उम्र के फासले के बावजूद दोनों के बीच गहरा रिश्ता देखने को मिला। अर्जुन अक्सर इंटरव्यू में मलाइका के प्रति सम्मान जताते रहे हैं और मलाइका ने भी कई मौकों पर अर्जुन को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया था। हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच दूरियां आने की खबरें सामने आईं और कहा गया कि उन्होंने शांतिपूर्वक अलग होने का फैसला लिया। लेकिन अब दोनों के बीच फिर से बढ़ती गर्मजोशी को देखकर फैंस में उम्मीद जागी है कि शायद यह बॉलीवुड कपल फिर से एक हो जाए। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News