धोखाधड़ी मामले में पत्नी लिजेल संग बुरे फंसे रेमो डिसूजा, लगा 12 करोड़ का घोटाला करने का आरोप

Saturday, Oct 19, 2024-04:10 PM (IST)

मुंबई: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा एक बार फिर मुश्किल में आ गए हैं। 8 साल पहले कोरियोग्राफर और निर्देशक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था जिस पर अभी तक सुनवाई हो रही है। वहीं अब उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस बार कानूनी पचड़े में उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा भी फंस गई हैं। रेमो और लिजेल समेत 7 लोगों के खिलाफ मुंबई के मीरा रोड स्थित पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मामला 26 साल के डांसर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड पुलिस स्टेशन में 16 अक्तूबर को रेमो, लिजेल और पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता और उनके ग्रुप को साल 2018 और जुलाई 2024 के बीच कथित रूप से धोखा दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने एक टेलीविजन शो में प्रदर्शन किया और जीत हासिल की और आरोपियों ने कथित तौर पर ऐसा दिखावा किया जैसे कि ग्रुप उनका है और 12 करोड़ की पुरस्कार राशि का दावा किया। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो कोरियोग्राफर होने के अलावा, रेमो 2009 से कई डांस रियलिटी शो में जज रहे हैं। वह डांस इंडिया डांस , झलक दिखला जा, डांस के सुपरस्टार्स, डांस प्लस, डांस चैंपियंस, इंडियाज बेस्ट डांसर, डीआईडी लिटिल मास्टर और डीआईडी सुपर मॉम्स जैसे शो में जज रह चुके हैं। 2018 से 2024 के बीचउन्होंने डांस प्लस (सीजन 4, 5, 6), इंडियाज बेस्ट डांसर, हिप हॉप इंडिया और डांस प्लस प्रो जैसे शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा वह । एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो रेमो अपनी प्राइम वीडियो फिल्म 'बी हैप्पी' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। रेमो द्वारा निर्देशित और लिजेल द्वारा निर्मित यह फिल्म एक अकेले पिता और उसकी बेटी की कहानी है। फिल्म में नोरा फतेही, नासिर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News