जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, Limca Book दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

Tuesday, Sep 23, 2025-11:53 AM (IST)

मुंबई. असम के सुप्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की अचानक मौत ने उनके फैंस और संगीत प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया। 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान उनका निधन हो गया। यह घटना न सिर्फ असम बल्कि पूरे देश और विदेश में लोगों के लिए बेहद चौकाने वाली थी। हालांकि उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। उनके अंतिम यात्रा के दौरान जुटी भारी भीड़ ने उनके नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज कराया है।

लिम्का बुक में दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा के दौरान जुटी भारी भीड़ ने संगीत प्रेमियों और देशवासियों को हैरान कर दिया। लोगों का तादाद इतनी अधिक थी कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अंतिम यात्रा की भीड़ के रूप में दर्ज किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

यह रिकॉर्ड उनके प्रति लोगों की दीवानगी और प्रेम को दर्शाता है। पूरे देश से लोग जुबीन गर्ग को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक स्थान पर पहुंचे। वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग भारी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए आए थे।

जुबीन गर्ग की लोकप्रियता 

जुबीन गर्ग न सिर्फ असम में, बल्कि पूरे भारत और विदेशों में अपने संगीत के लिए जाने जाते थे। उनके गाने, शैली और आवाज़ ने उन्हें एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनकी इस अंतिम यात्रा ने लोगों को फिर याद दिलाया कि वे संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी लोकप्रियता और फैंस का प्यार अब सिर्फ उनके गानों में ही नहीं, बल्कि उनके अमूल्य पदचिन्हों और यादों में भी संरक्षित रहेगा।
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News