मेरी ननद कुमार सानू के साथ रंगरलियां..एक्स बीवी ने सिंगर पर लगाए संगीन आरोप, फैमिली की भी खोली पोल
Monday, Sep 22, 2025-02:24 PM (IST)

मुंबई. दिग्गज गायक कुमार सानू यूं तो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, हाल ही में उनकी पहली पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने सिंगर और उनके परिवारवालों पर चौंकाने आरोप लगाए हैं और कई बड़े खुलासे किए हैं।
वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे सिंगर की फैमिली में कई शादियों का चलन है। उनके सभी भाई-बहनों ने ही नहीं, बल्कि पिता ने भी बुढ़ापे में शादी की थी। इसके अलावा, जेठ की लड़की के बारे में बताया कि उसके तो कम उम्र में ही पांच आदमियों से पांच बच्चों की मां बन गई थी। और छोटी बहन का भी ऐसा ही हाल था।
सिंगर जान कुमार सानू की मां रीटा भट्टाचार्य ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'कुमार सानू बदतमीजी से बात करने लगे थे। उनके पांच भाई-बहन हैं। सबकी अपनी कहानी है। उनके पिता ने बुढ़ापे में जाकर शादी की थी। वह उनकी मां के सामने तैयार होकर रोज नई दुल्हन से मिलने के लिए जाते थे। ये उनके घर का सिस्टम था। कुमार सानू की शादीशुदा बहन, जो 45 साल की होगी, जिसके तीन बच्चे हैं, बेटे की शादी मैंने कराई थी। उनका पोता भी हुआ। लेकिन तीनों बच्चों को छोड़ वो महिला अपने बॉयफ्रेंड को लेकर मेरे घर आ गए थे। मैंने सानू से कहा था कि उनकी लाइफ बर्बाद मत करो लेकिन वह खुश थे क्योंकि उनको भी यही करना था। मेरी ननद कुमार सानू के साथ सोती थी, जागती थी, खाती थी। और दोनों रंगरलियां करते थे।'
इतना ही नहीं, कुमार सानू की वाइफ रीटा ने आगे कहा-'मेरी सास बहुत अच्छी थी। वो हमेशा रोती थीं अपने पति की वजह से। मेरी देवरानी की बहुत दर्दनाक मौत हुई थी। सानू के भाई चंदन ने अपनी बीवी को छोड़ दिया और दूसरी जगह शादी करने चले गए। बड़े भाई का भी यही हाल है। लेकिन तलाक किसी का नहीं हुआ। पहली मैं हूं परिवार में उनके, जिसका तलाक हुआ। सब ऐसे ही रह जाते हैं कोई दिक्कत नहीं। अपनी विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सिर्फ बच्चे सफर करते हैं।
आगे रीटा ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि मैं कुछ दिन पहले अपनी दूसरे जेठ की बेटी से मिली। वो पांच बच्चों की मां है और उन अलग-अलग बच्चों के अलग पिता हैं। यानी पांच आदमी। ये है कुमार सानू की कहानी। और इस बेटी को मुंबई लेकर आए थे। और वो लड़की, सानू के ड्राइवर को लेकर चली गई। उसके बाद उसका बेबी हुआ। फिर वह कोलकाता चली गई। वह छोटी बच्ची पांच बच्चों की मां है। पहली बच्ची 25 साल की है और सबसे छोटी वाली 5 साल की है। कुमार सानू का ये कल्चर है। उस बच्ची की छोटी बहन का भी यही हाल है। उसके तीन बच्चे और तीनों के अलग-अलग बाप हैं।'