जल्द आसिम रियाज की दुल्हन बनेंगी हिमांशी खुराना,अफसाना खान की शादी की कलीरे वाली रस्म ने दिया इशारा

Saturday, Feb 19, 2022-03:45 PM (IST)

मुंबई: पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 15 अफसाना खान आज यानि 19 फरवरी को मंगेतर साज संग सात फेरे लेंगी। सिंगर अफसाना खान और साज के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत भी हो चुकी है। प्री-वेडिंग रस्मों में सिंगर अफसाना खान के बिग बॉस  के दोस्तों ने भी हिस्सा लिया। 18 फरवरी की सुबह साज और अफसाना खान की हल्दी सेरेमनी और मेहंदी सेरेमनी हुईं।

PunjabKesari

वहीं 19 फरवरी की सुबह अफसाना की कलीरे की रस्म हुईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अफसाना राखी सावंत, शेफाली बग्गा, हिमांशी खुराना समेत कई सहेलियों संग ये रस्म निभा रही हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, पंजाबी दुल्हन हाथों में चूड़ा के साथ कलीरे भी ज़रूर पहनती हैं. कलीरे की रस्म चूड़ा पहनने की रस्म के बाद होती है।जब दुल्हन अपने हाथों में कलीरे पहन लेती है, तो उसे अपने हाथों को अपनी अविवाहित सहेलियों के सिर पर झटकना होता है. ऐसी मान्यता है कि दुल्हन का कलीरा जिस लड़की के सिर पर गिरता है, उसकी शादी बहुत जल्दी हो जाती है।

PunjabKesari

पंजाबी दुल्हन के हाथों में पहने जाने वाले चूड़ा और कलीरे पहनने की रस्म जितनी ख़ूबसूरत होती है, उतनी ही ख़ूबसूरत होती है इनकी डिज़ाइन। 

PunjabKesari

वहीं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस रस्म के दौरान अफसाना के कलीरे हिमांशी खुराना पर गिरे हैं जिसे देख ये कहन गलत नहीं होगा कि हिमांशी के घर भी जल्द ही शहनाई बजने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana)

गौरतलब है कि हिमांशी इन दिनों आसिम रियाज को डेट कर रही हैं। आसिम और हिमांशी की मुलाकात 'बिग बाॅस 13' में हुईं थी। इस दौरान आसिम हिमांशी के प्यार में पड़ गए थे। उन्होंने नेशनल टीवी पर हिमांशी को प्रपोज किया था। वहीं हिमांशी ने भी आसिम के लिए अपना 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया। बिग बाॅस से निकलने के बाद दोनों का रिश्ता और गहरा हो गया। दोनों अब तक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News