शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली हैं Indian Idol फेम सिंगर सायली कांबले, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुनाई खुशखबरी

Tuesday, Sep 30, 2025-11:34 AM (IST)

मुंबई. ‘इंडियन आइडल 12’ फेम सिंगर सायली कांबले ने हाल ही में फैंस को एक गुड न्यूज दी है। सिंगर जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति धवल के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए की फोटोज शेयर कर यह खुशखबरी फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

SaveClip


सायली ने पति धवल पाटिल संग इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंस की। ये तस्वीरें उनकी गोद भराई की है। इन तस्वीरों में सायली ऑरेंज और हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी अलग ही झलक रही है। वहीं धवल अपनी पत्नी की आंखों में खोए नजर आए।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sayli Kamble Patil (@saylikamble_music)

प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए सायली ने कैप्शन में लिखा- “हमारा दिल खुशी से भर आया है। मैं और धवल इस बात का ऐलान करते हुए बहुत खुश हैं कि हमारा छोटा सा चमत्कार जल्द ही आने वाला है। हम अपनी जिंदगी के बेहद खास एडवेंचर की ओर बढ़ रहे हैं और अपने खुशी के बंडल से मिलने के लिए बेताब हैं।”

 

View this post on Instagram

A post shared by Sayli Kamble Patil (@saylikamble_music)

सायली और धवल की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और जल्द ही बेबी का स्वागत करने के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
 
2022 में रचाई थी शादी
गौरतलब है कि सायली कांबले और धवल पाटिल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। उनकी शादी मराठी रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, शादी के तीन साल बाद अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को लेकर बेहद एक्साइटेड है।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News