Family Picture: दूसरी बार मां बनीं फेमस फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला, घर आईं नन्हीं परी

Friday, Oct 25, 2024-08:23 AM (IST)

मुंबई: साल 2024 में बाॅलीवुड की कई हसीनाओं की सूनी गोद भरी। बीतों दिनों ही एक्ट्रेस युविका चौधरी और दृष्टि धामी के घर नन्हीं राजकुमारियां आईं। वहीं अब मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला दूसरी बार मां बन गई हैं। फैशन इन्फ्लुएंसर के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर, मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला ने घोषणा की कि वह और उनके पति शालीन 18 अक्टूबर, 2024 को अपनी बेटी के जन्म के साथ दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं।

 

PunjabKesari

उन्होंने इंस्टा पर एक फैमिली तस्वीर शेयर की जिसमें वह हाॅस्पिटल बेड पर दिख रही हैं। तस्वीर में उनका बेटा, पति और न्यूबाॅर्न बेबी भी हैं। जहां मासूम अपनी लाडो को बाहों में भरे खुश दिख रही हैं। वहीं उनका बेटा Zavi अपनी छोटी बहन को छू रहा है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-"18 अक्टूबर 2024 की सुबह, हमने वह चेहरा देखा जिसमें हज़ारों सूर्यों की रोशनी थी। हमारी दुनिया में आपका स्वागत है, नूर।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masoom Minawala Mehta (@masoomminawala)

 

हाल ही में मासूम ने अपने सपनों के बेबी शॉवर बैश की झलकियाँ शेयर कीं। इस खास दिन पर मासून ने चमकीले सोने के बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी। होने वाली माँ अपने पूरे बढ़े हुए बेबी बंप को दिखाते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masoom Minawala Mehta (@masoomminawala)

बता दें कि मासूम ने लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड शालीन मेहता से 2017 में एक भव्य शादी समारोह में शादी की थी। यह जोड़ा दिसंबर 2022 में पहली बार माता-पिता बना जब उन्होंने अपने जीवन में अपने बेटे ज़ावी का स्वागत किया। वहीं अब प्यारी सी बेटी के आने से कपल की फैमिली कंप्लीट हो गई है। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News