लड्डू गोपाल बना भारती सिंह का बेटा गोला, जन्माष्टमी पर हंसते-खिलखिलाते कान्हा पर फैंस ने बरसाया खूब प्यार

Friday, Aug 19, 2022-12:04 PM (IST)


मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इस समय अपनी पेरेंटहुट लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल इसी साल एक प्यारे से बेटे का पेरेंट्स बना है जिसका नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया है। दोनों उसे प्यार से गोला पुकारते हैं।  भारती हर्ष अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के साथ समय बिताने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। वह अक्सर गोला को अलग-अलग कॉस्ट्यूम में तैयार कर उसकी फोटोज खींचना पसंद है।

PunjabKesari

अब कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दोनों ने गोला को बाल गोपाल बना दिया है।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि लक्ष्य कान्हा वाली आउटफिट पहनी है।  इसके साथ ही उनके माथे पर मोर पंख भी बांधा गया है।

PunjabKesari

इस लुक में गोला बेहद क्यूट लग रहा है।तीन महीने का लक्ष्य पापा हर्ष के साथ खेल रहा है। हर्ष उसे खूब प्यार-दुलार कर रहे हैं।वीडियो में लक्ष्य के क्यूट एक्सप्रेशंस किसी का भी दिल पिघला दें।

PunjabKesari

भारती ने वीडियो को कैप्शन दिया- 'भगवान का हर चीज के लिए धन्यवाद।' उन्होंने वीडियो पर हैशटैग #कृष्णजन्माष्टमी #love #golla का इस्तेमाल किया।

PunjabKesari

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 अप्रैल को लक्ष्य का स्वागत किया। वह जल्द ही चार महीने का हो जाएगा। भारती और हर्ष अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर गोला की झलक के बारे में बात करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News