''सिद्धू मूसेवाला को यूं गोलियों से छलनी करना पंजाब की कानून व्यवस्था को साफ बयां करता है'' कंगना ने उठाए ''मान सरकार'' पर सवाल!
Monday, May 30, 2022-11:01 AM (IST)

मुंबई: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई की शाम को पंजाब के मनसा में गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद सिद्धू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस घटना से जहां एक तरफ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दूसरी तरफ हर कोई पंजाब की सरकार पर कई सवाल दाग रहा है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही उनकी सिक्योरिटी हटाई गई थी।
उनकी सुरक्षा में पहले चार पुलिसकर्मी तैनात और इसे घटाकर दो कर दिया गया था। आम जनता से लेकर कई राजनेता इस हमले पर मान सरकार से कई सवाल कर रहे हैं। इसी बीच अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
कंगना ने लिखा-'पंजाब के जाने माने चेहरे सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई। ये बहुत दुखद घटना है। ये घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को साफ तौर पर बयां करती है।'
बताया जा रहा है कि सिद्धू को गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी थी।सूत्रों की मानें तो कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली है। इतना ही नहीं मूसेवाला पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के टारगेट पर थे।
सिद्धू मूसेवाला पर 29 मई की शाम 30 गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी। जिस सिद्धू मूसेवाला के सुर का जादू देश विदेश के लोगों के सिर चढ़कर बोला उस सिंगर की आवाज कुछ इस तरह हमेशा के लिए खामोश हो जाएगी किसी ने सपने में भी नहीं होगा। 28 साल के मूसेवाला का 11 जून को 29वां बर्थडे था इससे 12 दिन पहले ही उनका मर्डर कर दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हिना के कैंसर पर सवाल उठाने पर अंकिता लोखंडे ने लगाई रोजलिन की फटकार, कहा-बता दूं मैडम कि ये लड़की..
