दीवाली के उत्सव में रंगी पटौदी फैमिलीः करीना ने पति और बच्चों संग बनाई रंगोली, छोटे नवाब ने किया रंगों का किया ये हाल

Saturday, Nov 11, 2023-03:25 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 12 नवंबर को देश में धूमधाम से दीवाली मनाई जाएगी। ऐसे में एक दिन पहले ही हर जगह इस त्योहार की खूब धूम देखने को मिल रही है। वहीं, स्टार्स भी अपनी फैमिली संग दीवाली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने बच्चों और पति संग रंगोली बनाते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं।

PunjabKesari
करीना कपूर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर दीवाली के लिए रंगोली बनाते हुए की दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें से देखा जा सकता है कि उनके बच्चों ने रंगोली का क्या हाल बना दिया है। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना अपने पति और बेटे तैमूर-जेह संग जमीन पर बैठी बिगड़ी हुई रंगोली की तरफ देख रही है। हालांकि, कई जगह उन्होंने अपने बेटों संग दो-तीन खूबसूरत रंगोली भी बनाई हैं। इस दौरान सैफ दोनों हाथ फैलाए हैरानी वाला पोज देते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं, दूसरी फोटो में जमीन पर रंगोली बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने नन्हें हाथों से रंगोली की तहस-नहस कर रखी है। इन फोटोज को शेयर कर करीना ने कैप्शन में लिखा- अइयू, जब परिवार रंगोली बनाने का फैसला करता है...रंगोली या होली..पता नहीं...लेकिन मायने यह रखता है कि हमने मजा किया...❤️ सभी को प्यार और हँसी।

  

 


फैंस करीना के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News