पांचवी बार पिता बने करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
Saturday, Dec 22, 2018-11:27 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2016 को तलाक लेकर 11 साल पुरानी शादी का अंत कर दिया। पिछले साल ही संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। हाल ही में अब संजय पांचवीं बार पिता बन गए हैं। प्रिया ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।
जानकारी के मुताबिक इस कपल ने बच्चे का नाम अजारियस रखा है लेकिन कोई तस्वीर शेयर नहीं की है।
प्रिया सचदेव की यह दूसरी तो वहीं संजय कपूर की यह तीसरी शादी है। 42 साल की प्रिया दूसरी बार मां बनी हैं।
बता दें प्रिया की संजय के साथ ये दूसरी शादी है, उन्हें पहली शादी से एक बेटी सफीरा है।
वहीं संजय को करिश्मा संग दूसरी शादी से दो बच्चे हैं, बेटी समीरा और कियान है। संजय दिल्ली में सेटल्ड बिजनेसमैन हैं।
प्रिया मॉडल रह चुकी हैं। वहीं करिश्मा भी तलाक के बाद अपने पुराने रिश्ते को भुलाकर आगे बढ़ गई हैं। वो इन दिनों बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों जल्द शादी के करने वाले हैं।