कृति खरबंदा ने पति के लिए बनाया स्वादिष्ट हेल्दी मील, तस्वीरें शेयर कर पुलकित ने लिखा-लंच बाय वाइफ़ी
Friday, Jul 05, 2024-09:16 AM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। अपनी करिश्माई उपस्थिति और एक-दूसरे के प्यार के लिए जाने जाने वाले इस जोड़े ने बार-बार दर्शकों के दिलों पर राज किया है और इसका एक हालिया उदाहरण तब देखने को मिला जब पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा द्वारा पकाए गए हेल्दी मील की तस्वीर शेयर की।

जब कृति खरबंदा ने पुलकित के लिए स्वादिष्ट हेल्दी मील तैयार किया, तो उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दिखाया गया कि कैसे कृति खरबंदा उनके लिए शेफ़ बन गईं!

सोशल मीडिया पर पुलकित ने सीरीज़ की पहली तस्वीर शेयर की और कैप्शन दिया,“लंच फ़ॉर चैंपियंस”। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मील की एक और तस्वीर शेयर की और लिखा,“लंच बाय वाइफ़ी

बता दें, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च, 2024 को गुड़गांव में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाी थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।
