मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज

Thursday, Oct 17, 2024-09:07 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. बुधवार को मुंबई के वर्ली में फेमस स्टूडियो ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की 60वीं वर्षगांठ की मेजबानी की गई। इस समारोह में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज जीता। वहीं पहली रनर अप रेखा पांडे तो दूसरी रनर अप गुजरात की आयुषी ढोलकिया बनीं। फेमिना मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में जज के रूप में 6 नामी हस्तियां थीं। जिसमें से एक एक्ट्रेस और 1980 में फेमिना मिस इंडिया बन चुकीं संगीता बिजलानी भी थीं।

 PunjabKesari


इस हसीन शाम की शुरुआत 'टॉप 30 स्टेट विनर्स' के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई। इन हसीनाओं ने डिजाइनर निकिता म्हसालकर का कलेक्शन पहना था, जिसमें खूबसूरत ढंग से तैयार किए गए ग्लैमरस और बारीक कढ़ाई वाले कपड़े शामिल थे, जो प्रत्येक राज्य विजेताओं के अद्वितीय गुणों का बखान कर रहा था।

PunjabKesari

 


निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वहीं, नंदिनी गुप्ता ने निकिता के सिर पर फेमिना मिस इंडिया का ताज सजाया।


 

 

बता दें, मूल रूप से उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल पहले टीवी एंकर थीं। मिस वर्ल्ड की ग्लोबल प्रतियोगिता में अब भारत को निकिता से काफी उम्मीदें हैं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News