''भगवान तुम्हें बेटा दे'' पूजा के दौरान प्रेग्नेंट मोहिना को मिला ये आशीर्वाद तो सास पंडित को टोकते हुए बोलीं-''हमें बेटी चाहिए''

Sunday, Mar 27, 2022-11:57 AM (IST)


मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों यानि प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। मोहिना अप्रैल में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। माॅम टू बी मोहिना इस समय मुंबई में हैं और सख्त डाइट, फिटनेस रूटीन के साथ अपना ख्याल रख रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अपनी फिट एंड फाइन प्रेग्नेंसी रूटीन के बारे में बताया।

PunjabKesari

इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि  कि कैसे उसकी सास ने एक पंडित जी को रोका था जो मोहिना के लिए एक लड़का होने की प्रार्थना कर रहे थे। मोहिना ने कहा कि जहां समाज और सास-ससुर, एक प्रेग्नेंट महिला से एक बेटे की उम्मीद करते हैं, वहीं इस मामले में मैं  काफी लकी हैं, क्योंकि सास-ससुर को एक पोती का सुख चाहिए।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा था-''मुझे बुरा लगता है जब लोग कहते हैं कि बेटा हो। हाल ही में हमने घर पर पूजा की और पंडित जी ने मेरे सास-ससुर को कहते रहे कि बहुत सारे बेटे हो। पंडित जी की ये बातें सुन मेरी सास ने उन्होंने रोका और कहा-'मुझे बेटी चाहिए!' मुझे वास्तव में अपनी सास पर गर्व है।''

PunjabKesari

मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी। मोहिना और सुयश की शादी को दो साल से अधिक का समय बीत चुका है और अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में एक बेबी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 16 फरवरी 2022 को मोहिना कुमारी ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News