साड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का 'पहला नशा और नया प्यार' देख हो जाएंगे मदहोश
Sunday, Jul 07, 2019-03:12 PM (IST)

मुंबई: भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा अपने अंदाज से लाखों दिलों की धड़कन बन गई हैं। मोनालिसा इन दिनों नजर शो से घर–घर में पहचान बना रही हैं।
हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वहीं सिकंदर' के साॅन्ग 'पहला नशा' पर डांस करती दिख रही हैं।
इस वीडियो में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज आपके दिल की धड़कने तेज कर देगा। वीडियो में मोनालिसा ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा-Pehla Nasha ..... Pehla Khumaar .... #monsoon। फैंस मोनालिसा की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
करियर की बात करें तो मोनालिसा काफी लंबे से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा काफी फेमस हैं।उनके गानों और फिल्मों के लोग दीवाने हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन जैसे कई स्टार्स के साथ काम किया है।
मोनालिसा रियालिटी शो 'बिग बाॅस 10' में नजर आईं थीं। मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल 'नज़र' में दिखाई दे रही हैं। इस सीरियल में वह डायन का किरदार निभा रही हैं। लोग इस सीरियल को काफी पसंद कर रहे हैं।