नागार्जुन की बीवी के ठाठ पड़े नई नवेली दुल्हनिया और बड़ी बहू पर भारी, हीरे- सोने नहीं मंगलसूत्र पहन सादगी से आगे निकलीं सासू मां

Saturday, Jun 07, 2025-01:23 PM (IST)

मुंबई: नागार्जुन अक्किनेनी के घर साल के अंदर दूसरी बार शहनाई बज गई है। पिछले साल दिसंबर में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी की थी। वहीं अब नागार्जुनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी भी 6 जून को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी संग घर बसा चुके हैं।

PunjabKesari

 

 दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें पूरा परिवार सज-धजकर साथ नजर आया। अखिल और जैनब की शादी घर में ही करीबी लोगों को मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति- रिवाजों के साथ हुई। जहां दूल्हन तो सुंदर लग ही रही थीं लेकिन साथ में जेठानी भी उन्हें टक्कर देती नजर आईं। लेकिन जब ध्यान सासू मां अमला अक्किनेनी की ओर गया तो बहुओं का पत्ता साफ हो गया। चलिए डालते हैं तीनों के लुक्स पर एक नजर...

PunjabKesari

सबसे पहले बात करते हैं नई नवेली बहू की जो व्हाइट साड़ी में खूबसूरत दुल्हन बनीं। मैचिंग ब्लाउज और पारंपरिक ड्रैप वाला अंदाज बढ़िया लगा। उन्होंने अपने लुक को हीरों के गहनों के साथ स्टाइल किया जिसमें लगे रूबी और पर्ल्स सुंदर लगे। बालों में गजरा लगाए जैनब का ब्राइडल लुक खूबसूरत लगा।

PunjabKesari

 

सासू मां

हमेशा ही साड़ी में सादगी भरा अंदाज दिखाने वाली अमला ने बेटे की शादी के लिए भी सिंपल-सी साड़ी चुनी। मस्टर्ड येलो कलर की सिल्क साड़ी को उन्होंने हाफ ओपन पल्लू के साथ ड्रैप किया। अमला ने सिर्फ अपनी साड़ी को ही सादा- सिंपल नहीं रखा बल्कि वह भारी- भरकम गहने भी नहीं पहने दिखीं। उन्होंने न हीरे पहने और न ही सोने के गहने, वह बस मंगलसूत्र के साथ अपने लुक को स्टाइल करके दिल जीत गई।उनकी नेचुरल ब्यूटी पर सब फिदा हो गए।  57 साल की उम्र में भी उनका नूर आधी उम्र की बहू को भी मात दे गया। वह हमेशा की तरह माथे पर बिंदी और एक हाथ में कंगन तो दूसरे में घड़ी पहने दिखीं। वहीं न्यूड मेकअप के साथ बालों को साइड पार्टीशन करके हाफ पिनअप किया।

PunjabKesari

बड़ी बहू शोभिता

 नई बहुरानी और सासू मां के बाद बड़ी बहू शोभिता के साड़ी लुक पर नजर डालना भी तो बनता है। शोभिता ने क्रीम कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी जिसकी प्लीट्स को पिंक रखा गया है। इसके साघर की बड़ी बहू का लुकथ उन्होॆने सिंपल राउंड नेकलाइन वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया। उन्होंने सोने के गहनों के साथ स्टाइल किया और माथे पर बड़ी-सी बिंदी लगाई।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News