गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे परमिश वर्मा, सोशल मीडिया पर छाई कपल की वेडिंग तस्वीरें
Thursday, Oct 21, 2021-03:21 PM (IST)

मुंबई. पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा 19 अक्तूबर 2021 को गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते दिनों सिंगर ने गीत से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें भी परमिश ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब परमिश ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
तस्वीरों में परमिश लाइट ग्रीन शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं गीत रेड लहंगे में दिखाई दे रही है। इसके साथ गीत ने गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है।
दुल्हन लुक में गीत बेहद खूबसूरत लग रही है। परमिश ने गीत के लहंगे से मैचिंग रेड पगड़ी पहनी हुई है।
दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। परमिश और गीत डांस कर रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। परमिश के साथ सिंगर निखिल और रोशन प्रिंस भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें परमिश की वाइफ गीत ग्रेवाल कनाडा में रहती हैं। गीत इस साल कनाडा में फेडरल चुनाव में हिस्सा लिया था। हालांकि, वह ये कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ब्रांड विस से आठ हजार वोटों से चुनाव हार गई थी।
गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीस्टर से बैचलर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की थी।