'Rodies' फेम रघुराम ने गर्लफ्रेंड संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं तस्वीरें
Thursday, Dec 13, 2018-01:22 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। जहाँ एक तरफ देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधी, वहीं दूसरी तरफ कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी गिन्नी चतरथ के साथ शादी की है।
इसी बीच टीवी एक्टर के शादी के बंधन में बंधने की खबरें सामने आ रही हैं।
दरअसल, MTV के सुपरहिट रिएलिटी शो 'Rodies' को सालों तक जज करने वाले रघु राम ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से शादी कर ली है।
दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रघुराम और नताली साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन के लिबाज में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
उनके लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की है।
दोनों की शादी की तस्वीरों को रघुराम के साथ 'Rodies' में जज की भूमिका में दिखने वाले रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
पहली पत्नी से लिया तलाक
यह रघुराम की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी, जो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुगंधा और रघु की शादी पूरे 12 साल चली।
2006 में शादी करने वाले इस कपल ने इसी साल जनवरी में अपने तलाक का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था और सगाई की बात कही थी।
किसी को भी यह भरोसा नहीं हुआ कि रघु ने इतनी जल्दी दूसरी शादी करने का फैसला ले लिया है।