Viral Video: Rajat Dalal ने महाकुंभ में किया फर्जी बाबा का पर्दाफाश, शेयर किया वीडियो

Monday, Feb 17, 2025-02:03 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल शो से बाहर आने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में वह महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग किया और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक फर्जी बाबा का भंडाफोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रजत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक साधु के वेष में दिख रहे शख्स को पकड़ते हैं। वीडियो में रजत उस शख्स से सवाल करते हैं, 'रामजी के कितने भाई थे?' लेकिन वह बाबा सवाल का जवाब नहीं दे पाता है और इधर-उधर देखने लगता है। रजत तुरंत कहते हैं, 'ये बाबा जी भाग रहे थे मुझसे, ये फर्जी बाबा है।' इसके बाद रजत उसे और सवाल करते हैं और कहते हैं, 'अच्छा गायत्री मंत्र सुना दो।'

इस पर वह साधु कहता है, 'नहीं जानते हैं हम', जिसे सुनकर रजत ने ताना मारा, 'अगर तुम जानते नहीं हो तो भगवा क्यों पहना है?' रजत ने उसे यह भी कहा, 'हाथ-पैर सही हैं, मेहनत-मजदूरी करो।'

View this post on Instagram

A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

इसके बाद रजत ने उस शख्स से उसका नाम पूछा, तो उसने अपना नाम 'विकास' बताया। रजत ने उसकी बातों पर शक किया और उसका आधार कार्ड चेक करने की सलाह दी। जब रजत ने उसका आधार कार्ड देखा तो पाया कि उसमें एक तस्वीर थी, जो उसके बचपन की थी। रजत ने हैरानी जताते हुए कहा, 'यह बचपन की फोटो है, और इस पर डेट ऑफ बर्थ 2005 लिखा है। यह 20 साल का लग रहा है? चीटिंग कर रहा है।'

फिर रजत ने उस शख्स से पूछा, 'तेरी सजा क्या है?' इस पर रजत दलाल ने उसे पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया और यह साबित कर दिया कि वह शख्स कोई असली बाबा नहीं, बल्कि एक धोखेबाज था जो साधु के नाम पर लोगों से झूठ बोलकर धोखा कर रहा था।

रजत दलाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओल्ड रजत बैक', वहीं दूसरे ने कहा, 'रजत भाई बैक इन फॉर्म।' वहीं एक और ने लिखा, 'हिंदू शेर रजत भाई'। फैंस का कहना है कि रजत ने सही किया और समाज में इस तरह के धोखेबाजों का पर्दाफाश करना जरूरी है।

इस वीडियो ने एक बार फिर रजत दलाल को सुर्खियों में ला दिया है, और उनके फैंस ने उन्हें एक सच्चा और बहादुर इंसान करार दिया है।

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News