इस एक्टर के पास कभी नहीं थे खाना खाने तक के पैसे, अब जी रहा है एेसी Luxury Life

Tuesday, May 30, 2017-03:26 PM (IST)

मुंबई: एक्टर रवि किशन भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आते है। आज उन्के पास पैसा,शोहरत, नाम सब है लेकिन एक वक्त था कि उन्कें पास खाने को पैसे नहीं होते थे। एक इंटरव्यू में खुद उन्होंने बताया था कि 1990 में जब गांव छोड़कर वो मुंबई आ गए थे तब उनके पास न खाने के लिए पैसे थे और न सिर छुपाने के लिए कोई ठिकाना।

PunjabKesari

दो वक्त की रोटी के लिए मैं रोज काम ढूंढता था। काम मिल जाता तो भर पेट खाता, नहीं तो भूखे पेट ही रात बितानी पड़ती थी। 

PunjabKesari

 रवि के मुताबिक, मुझे बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। गांव में जब भी नाटक होता तो मैं उसमें रोल करता था। दिखने में मैं सुंदर था, इसलिए गांव के लोग मुझे ज्यादातर महिला का रोल देते थे। मुझ पर तो बस एक्टिंग का भूत सवार रहता था, इसलिए महिला बनने से भी पीछे नहीं हटता था।

PunjabKesari

बता देंकि रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। 17 जुलाई, 1969 को जौनपुर के छोटे से गांव बिसुईं में जन्मे रवि की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां व एक बेटा सक्षम है। रवि के मुताबिक, गांव में कभी-कभी मैं रामलीला में सीता का रोल करता था। पिताजी को पसंद नहीं था कि बेटा पढ़ने-लिखने की जगह नाटक में एक्टिंग करे। पिताजी को लगता था कि बेटा नालायक हो गया है।

PunjabKesari

यह जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा। खानदान का नाम खराब करेगा। इससे नाराज पिताजी अक्सर मेरी पिटाई कर देते थे। एक दिन गुस्से में उन्होंने मुझे खूब पीटा।  मां ने मुझे बचाने की कोशिश की, लेकिन पिताजी मानने को तैयार न थे। इसके बाद मां ने कहा कि बेटा जान बचाकर यहां से भाग जाओ। मां की बात मान मैंने घर छोड़ दिया और मुंबई पहुंच गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News