रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे ने की लेट नाइट पार्टी, गाने पर झूमते एक-दूजे में खोया दिखा कपल
Tuesday, Oct 14, 2025-02:02 PM (IST)

मुंबई. ‘सैयारा’ से धमाकेदार डेब्यू करने वाले अहान पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीत पड्डा के कारण। दरअसल, अनीत 14 अक्टूबर को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं, जिनके साथ अहान का नाम जोड़ा जा रहा है। अपनी को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के खास मौके पर अहान ने शानदार सेलिब्रेशन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अहान ने अपने इंस्टाग्राम पर खास पल की झलक शेयर की, जिसमें दोनों म्यूजिक पर झूमते और एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। हंसी-मजाक, साथ में गाना गाना और डांस करना फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
एक क्लिप में दोनों अपने मैचिंग रिस्टबैंड भी दिखाते नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। कॉन्सर्ट से सामने आई दोनों की कुछ सेल्फीज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में अनीत और अहान अपनी आंखें बंद करके म्यूजिक का आनंद ले रहे हैं।
फैंस ने दोनों को “नेक्स्ट जनरेशन कपल गोल्स” तक कहना शुरू कर दिया है।
‘सैयारा’ से मिली पहचान
अनीत और अहान ने फिल्म ‘सैयारा’ से साथ में इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। तब से ही दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि, अब तक न तो अहान और न ही अनीत ने अपने रिश्ते पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है।