70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शाहरुख-काजोल की केमिस्ट्री ने फिर से जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Sunday, Oct 12, 2025-12:39 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी काजोल ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस बार दोनों ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के मशहूर गानों पर डांस करते हुए अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री का जादू बिखेरा। ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गीतों पर उनकी परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक डांस वीडियो ने खूब तहलका मचाया है और फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।
केमिस्ट्री ने किया दीवाना
शाहरुख और काजोल ने अपने सदाबहार गानों ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘ये लड़का है दीवाना’ के साथ-साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ के लोकप्रिय गीतों पर परफॉर्म किया। उनकी यह परफॉर्मेंस देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। वीडियो में दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग और साथ में डांस का अंदाज देखते ही बनता था, जिसने फैंस के दिलों में पुरानी यादों को ताजा कर दिया।
फिल्मफेयर में शाहरुख और काजोल की झलक
इस खास मौके पर शाहरुख खान ब्लैक सूट में स्टाइलिश नजर आए, वहीं काजोल ने काला सीक्विन साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींचा। शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट किया, जो उनके लिए 17 साल बाद इस मंच पर वापसी थी। उनके साथ करण जौहर, अक्षय कुमार और मनीष पॉल ने भी होस्टिंग की। इस समारोह में शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी
शाहरुख और काजोल बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक माने जाते हैं। उनकी पहली फिल्म ‘बाजीगर’ (1993) के बाद से लेकर ‘करण अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘दिलवाले’ तक की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। उनकी फिल्मों का 90 के दशक में खासा प्रभाव रहा और वे लगातार हिट साबित हुईं। फैंस और फिल्म उद्योग के लोग इस जोड़ी को बॉलीवुड की क्लासिक जोड़ियों में गिनते हैं। फिल्मफेयर के मंच पर दोनों का यह डांस परफॉर्मेंस उनकी गहरी दोस्ती और मजबूत पेशेवर बॉन्डिंग का सबूत है, जो हर बार दर्शकों का दिल जीत लेती है।