पसुपु दंचतम रस्म के साथ शुरू हुई नागा चैत्नय-शोभिता की शादी की रस्में, साउथ इंडियन बाला बन खूब दमकी Bride To Be

Monday, Oct 21, 2024-02:30 PM (IST)

मुंबई: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए एकदम तैयार हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने अगस्त में ही एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी।

PunjabKesari

अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए एकदम तैयार हैं। कपल की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। शोभिता ने अपनी शादी से पहले की रस्म ‘पसुपु दंचदम’ की कई तस्वीरें पोस्ट कीं जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

इस खास दिन के लिए  शोभिता धुलिपाला ने कोरल और हरे रंग की रेशमी साड़ी चुनी। इस साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर किया। गोल्ड की ज्यूलरी, ग्रीन चूड़ियां शोभिता के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।  शोभिता ने मिनिमल मेकअप, बिंदी से अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने मैसी बालों में गजरा लगाया है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। 

PunjabKesari

तस्वीरों में शोभिता को अपने परिवार की महिलाओं से घिरी कच्ची हल्दी से भरी थाली के साथ फंक्शन में जाते देखा जा सकता है।

PunjabKesari

 

उन्हें हल्दी पीसने और पुजारी और अपने परिवार के बड़ों से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वह अपने सपनों के राजकुमार नागा चैतन्य के साथ एक नया जीवन शुरू करने की दहलीज पर हैं।फैमिली के साथ मस्ती करते हुए शोभिता की प्री-वेडिंग की फोटोज छा गई हैं।

PunjabKesari

पसुपु दंचतम का मतलब

गोधूमा रयि पसुपु दंचतम का मतलब प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होना होता है। इस रस्म में कुछ महिलाएं हल्दी को मूसल से पीसती हैं। फिर हल्दी का इस्तेमाल शादी के दूसरे कामों में किया जाता है। शोभिता भी अपनी फोटोज में भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं।

PunjabKesari


शोभिता धुलिपाला को दिल देने से पहले नागा चैतन्य एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादीशुदा रिश्ते में थे।

PunjabKesari

दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी, लेकिन चार साल के अंदर ही वे अलग हो गए। 2021 में दोनों ने अपने अलग होने का एलान किया था। अब चैतन्य को दूसरा प्यार मिल गया है और वह शोभिता के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News