मेरे पिता ने कंपनी बनाई, आज हमें पराया...पारिवारिक कलह पर बोलीं करिश्मा की EX ननद,  प्रिया सचदेव के नाम बदलने पर भी किया रिएक्ट

Monday, Aug 18, 2025-11:07 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और और बिजनेसमैन संजय कपूर हमारे बीच नहीं है। 12 जून को उनका निधन हो गया था जब वह पोलो खेल रहे थे। संजय कपूर के निधन के डेढ महीने बाद उनकी मां ने बेटे की मौत पर सवाल उठाए थे। वहीं अब दिवंगत की बहन  मंदिरा कपूर स्मिथ ने अपने भाई की मौत पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की एक्स ननद ने पारिवारिक कलह और प्रिया सचदेव के नाम बदलने पर भी रिएक्ट किया है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात न्यूज से ही सुनी थी और उनको नहीं पता कि प्रिया सचजेव अब प्रिया संजय कपूर क्यों बन गई हालांकि उनके लिए ये चिंता का विषय नहीं,क्योंकि उनको दूसरी जरूरी बातों का जवाब देना है।

PunjabKesari

संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने पारिवारिक कलह पर न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- 'मेरी मां ने सिर्फ इतना कहा था कि हमारे नाम डाल दीजिए (श्रद्धांजलि संदेश में) लेकिन कहा गया कि यह सोना कंपनी ने किया है। यह ठीक नहीं है। मेरे पिता ने कंपनी बनाई, परिवार ने खून-पसीना दिया। आज हमें पराया बना दिया गया है। न शोक संदेश में नाम, न कोई मान-सम्मान। यह गलत है।' 

PunjabKesari

 

 

वहीं जब मंदिरा से पूछा गया कि क्या वह लंदन के अधिकारियों के सामने इस सवाल को उठाएंगी तो उन्होंने कहा-'मुझे लगता है कि यह ऐसा मामला है जिस पर मेरी बहन, मेरी मां और मुझे बैठकर बात करनी होगी। और देखना होगा कि हम क्या करना चाहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

 

मंदिरा कपूर ने इस दौरान अपने भाई संजय कपूर की अचानक मौत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- 'मेरी मां (रानी कपूर) की एक आम सी गुजारिश थी। हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है। हमारे लिए, वो मेरी मां का बेटा था, मेरे लिए वो एक भाई था। उसका आखिरी मेडिकल टेस्ट कब हुआ था? क्या उसने अपने दिल की जांच करवाई थी? मुझे जवाब चाहिए।मेरी मां मुझसे हर दिन पूछती हैं कि ये कैसे हुआ? वो पूरी तरह हेल्दी था। उन्हें जवाब कौन दे रहा है?'

PunjabKesari

बता दें कि संजय कपूर 30,000 करोड़की मोबिलिटी टेक कंपनी के मालिक थे। उनकी मौत के बाद सोना कॉमस्टार ने संजय और मंधीरा कपूर की मां रानी कपूर को एक लेटर भेजा था। रानी कपूर ने आरोप लगाया था कि उन पर बहू प्रिया सचजेव ने नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट करने के लिए उन पर डॉक्यूमेंट्स में साइन करने के लिए मजबूर किया गया था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News