रैंप पर उतरे वीर पहाड़िया की चीयरलीडर बनीं तारा सुतारिया, वॉक के बीच एक्टर ने लेडीलव को दिया फ्लाइंग किस

Friday, Oct 10, 2025-11:54 AM (IST)

मुंबई. लैक्मे फैशन वीक 2025 के रैंप पर इस बार सिर्फ फैशन ही नहीं, प्यार की एक झलक भी देखने को मिली। जब वीर पहाड़िया ने अब्राहम एंड ठाकोर के लिए रैंप वॉक किया, तो वहां मौजूद हर किसी की नज़र उन पर टिक गई। मगर असली हाइलाइट तब बनी, जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया की तरफ फ्लाइंग किस किया। दर्शकों के बीच बैठी तारा अपनी मुस्कान और तालियों से अपना प्यार जाहिर करती दिखीं। यह रोमांटिक पल कैमरे में कैद हो गया और जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तो तेजी से वायरल हो गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वीर पहाड़िया डैशिंग लुक कैरी कर रैंप पर उतरे। उन्होंने अब्राहम एंड ठाकोर के क्रीम कलर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में रैंप वॉक किया, जो एलीगेंट और रॉयल दोनों दिख रहा था। वहीं, वीर की चीयरलीडर बनी तारा सुतारिया इस दौरान बेहद खुश नजर आईं और तालियां बजाती दिखीं। वीर ने जैसे ही दर्शकों में बैठी तारा सुतारिया को देखा, मुस्कुराते हुए उन्हें फ्लाइंग किस दे डाला। तारा भी अपने बॉयफ्रेंड को सपोर्ट करती नजर आईं और तालियां बजाने लगीं।

दोनों की जोड़ी पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में है। इस साल की शुरुआत में दोनों को शोस्टॉपर के रूप में एक साथ रैंप वॉक करते देखा गया था, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं। वहीं, हाल ही में ये कपल इटली वेकेशन एंजॉय कर इंडिया लौटा है। वेकेशन से कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।


   
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News