Just Married: पति-पत्नी बने बचपन के दोस्त वरुण-नताशा,एक-दूसरे का हाथ थाम कपल ने लिए सात फेरे
Monday, Jan 25, 2021-09:18 AM (IST)
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल संग शादी रचाई। मुंबई के अलीबाग के The Mansion House में कपल ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

एक तस्वीर में दोनों मंडप में बैठे हैं। कपल के पीछे वरुण के माता-पिता करुणा धवन और डेविड धवन दिखाई दे रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर मेंदोनों एक दूसरे की हाथ पकड़कर सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो वरुण और नताशा ने शादी के दौरान मैचिंग आउटफिट्स पहने।

दोनों सिल्वर, गोल्डन और लाइट ब्लू मिक्स कलर के कपड़ों में नजर आए। वरुण शेरवानी तो नताशा लहंगे में दिखाई दीं।

शादी की तस्वीरें खुद वरुण ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर कर वरुण ने लिखा- प्यार अब ज़िंदगीभर के लिए ऑफिशियल हो गया।

नताशा और वरुण की शादी में कोरोना के चलते चुनिंदा मेहमान ही पहुंच सके हैं। बॉलीवुड से भी केवल करण जौहर औऱ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ही शादी में शिरकत करते दिखाई दिए। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रिश्ते में वरुण के मामा लगते हैं। इसके साथ ही दोनों ने अपनी शादी में दोस्तों और बाकि मेहमानों के साथ खूब मस्ती की।

वरुण ने नताशा से शादी करने के बाद फोटोग्राफर्स के सामने आकर उन्हें पो दिए जो नई-नवेली जोड़ी की एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण 2 फरवरी को अपने बॉलीवुड दोस्तों और करीबियों के लिए मुंबई में रिसेप्शन देंगे।

