तकलीफ में भी दोस्ती नहीं भूले विक्की जैन, जिगरी यार एल्विश यादव के लिए किया खास पोस्ट
Sunday, Sep 14, 2025-05:54 PM (IST)

मुंबई. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और ‘बिग बॉस 17’ फेम विक्की जैन हाल ही में एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। कांच से हाथ बुरी तरह जख्मी होने के चलते उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके हाथ की सर्जरी की और करीब 45 टांके लगे। विक्की के इस बुरे वक्त में हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना करता दिख रहा है। वहीं, इतनी तकलीफ में होने के बावजूद भी विक्की जैन अपनी दोस्ती निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेहद खास दोस्त एल्विश यादव के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
दरअसल, एल्विश यादव 14 सितंबर को पूरे 28 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनके खास दिन पर दोस्त विक्की जैन ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एल्विश के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "हैप्पी बर्थडे भाई। बर्थडे एल्विश का है लेकिन फोटो तीनों की है क्योंकि हम खास हैं।"
इस तस्वीर में एल्विश के साथ विक्की और उनके करीबी दोस्त समर्थ जुरैल भी नजर आ रहे हैं। विक्की की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनकी दोस्ती को सलाम कर रहे हैं।
विक्की जैन की हेल्थ अपडेट
सर्जी के बाद अभी अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अस्पताल में भर्ती हैं। उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर संदीप सिंह ने उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी और बताया कि विक्की की सर्जरी सफल रही है और अब वह ठीक हैं। कुछ ही दिनों में उनके घाव भर जाएंगे।