विदेशी धरती में भी भारतीय संस्कार! लंदन के घर में विराट-अनुष्का ने करवाई पूजा, सामने आई आध्यात्मिक झलक

Sunday, Jan 25, 2026-04:07 PM (IST)

मुंबई. बी-टाउन और खेल जगत के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जहां अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए फैंस का दिल जीतते हैं, वहीं फैंस को उनका धार्मिक अंदाज भी काफी पसंद आता है। दोनों को अक्सर अपने प्रोफेशन से परे भगवान की भक्ति में लीन देखा जाता है, जहां वे हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस पावर कपल की एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

 

लंदन वाले घर से सामने आई खास तस्वीर

वायरल हो रही फोटो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट और अनुष्का ने अपने लंदन स्थित घर में किसी धार्मिक पूजा या पूजा-पाठ का आयोजन किया है। तस्वीर में घर का माहौल बेहद शांत और आध्यात्मिक नजर आ रहा है।

PunjabKesari

 

ट्रेडिशनल लुक में दिखे विराट और अनुष्का

तस्वीर में विराट कोहली पारंपरिक कुर्ते में नजर आ रहे हैं और हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा सूट पहने हुए, चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए दिखाई दे रही हैं। दोनों का सादा और संस्कारी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

 

फोटो में उनके साथ एक अन्य महिला और एक पंडित भी नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी धार्मिक अनुष्ठान की झलक है। फैंस इस तस्वीर को देखकर काफी उत्साहित हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपना ज्यादातर वक्त लंदन में ही बिताते हैं। ऐसे में उनके घर में हुए इस धार्मिक आयोजन की तस्वीर सामने आना फैंस के लिए खास बन गया है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News