रिटायरमेंट पर युवी की एक्ट्रेस पत्नी ने किया भावुक ट्वीट, शादी के पहले इन हीरोइन से थी नजदीकियां
Monday, Jun 10, 2019-08:06 PM (IST)

तड़का टीम. आलराउंडर क्रिकेटर और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 10 जून को सन्यास ले लिया। युवी के सन्यास की घोषणा करते ही एक्ट्रेस पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया, हमें आप पर गर्व है प्रिय हसबैंड, लव यू'...।
गौरतलब है कि युवराज पंजाब के चंडीगढ़ से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने तीन साल पहले ही एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की है। खबर है कि युवी जल्द ही पापा भी बनने वाले हैं। हालांकि, युवी के बारे में कहा जाता है कि शादी से पहले उनके कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रहे हैं। लेकिन अंत में उन्होंने शादी हैजल कीच से की। हैजल करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आई थीं। आइए एक नजर डालते हैं किन एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया युवी का नाम...
किम शर्मा
युवी के करियर के शुरुआती दिनों में सबसे पहले उनकी लाइफ जो पहली एक्ट्रेस आईं वो किम शर्मा ही हैं। किम फिल्म 'मोहब्बते' में नजर आई थीं। कहते हैं कि दोनों ने लगभग 4 चार साल एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन 2007 में दोनों अलग हो गए।
प्रीति जिंटा
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से भी युवी की नजदीकियों की खबरें आती रही हैं। इन दोनों की कई फोटोज वायरल भी हुई हैं। हालांकि, प्रीति ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह शादी कर चुकी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी यूवी के साथ जुड़ा था। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। सुर्खियां थीं कि यूवी, दीपिका को लेकर काफी पजेसिव हो गए थे। लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग-अलग हो गई।
मिनिषा लांबा
कहते हैं कि युवराज को फिल्म एक्ट्रेस मिनीषा को मुंबई के जूहू में एक लाउंज बार में kiss करते हुए देखा गया था। हालाकि, मिनिषा ने इस बात को सिरे से नकार दिया था।
रिया सेन
युवराज सिंह का नाम एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है। दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद युवी रिया के साथ डेटिंग करने लगे। दोनों को अक्सर पार्टी में साथ देखा जाता था।
नेहा धूपिया