''हमेशा हमारे साथ..ससुर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर आलिया भट्ट ने शेयर की खास तस्वीर

Tuesday, Sep 05, 2023-01:05 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया में नही हैं, लेकिन उनकी यादों का सिलसिला जारी रहता है। तीन साल पहले एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके जाने से उनका परिवार काफी टूट गया था, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने खुद को संभाल लिया। वहीं, कल दिवंगत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर परिवार और उनके फैंस उन्हें काफी मिस करते दिखे। वहीं उनकी बहू आलिया भट्ट ने भी अपने ससुर जी को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की।

 

आलिया भट्ट अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी प ससुर ऋषि कपूर की जो फोटो शेयर की है, उसमें रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। ये फोटो एक्ट्रेस की शादी है। जब  शादी में रणबीर अपने पापा की फोटो हाथ में लिए पोज दे रहे थे। इस फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'हमेशा हमारे साथ'।

PunjabKesari

 

बता दें, दो साल तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई में ऋषि का निधन हो गया था। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News