Arbaaz Khan Daughter Name: सलमान खान की भतीजी का नाम ''सिपारा'',कुरान से जुड़ा है अरहान की 22 साल छोटी बहन का नाम

Thursday, Oct 09, 2025-10:42 AM (IST)


मुंबई: सलमान खान के परिवार में इस समय खुशियों की लहर है। हों भी क्यों ना आखिरकार कई सालों बाद खानपरिवार में नन्हीं लक्ष्मी जो आई है। 58 साल के अरबाज खान एक बेटी के पिता बने हैं।उनकी दूसरी पत्नी शूरा ने 5 अक्टूबर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। बेटी से मिलने के लिए परिवार का हर सदस्य, यहां तक कि सलमा और हेलन भी बहू और पोती को देखने के लिए पहुंची थीं। 8 अक्टूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वह घर पहुंच गई हैं।

PunjabKesari

हॉस्पिटल से बाहर निकलते ही अरबाज अपनी लाडली को गोद में उठाए दिखाई दिए। वहीं शूरा ने खुद को बुर्के से कवर किया था।अब घर आते अरबाज ने अरहान की बहन का नामकरण भी कर दिया।उन्होंने बताया है कि उसका क्या नाम रखा और क्या है इसका मतलब।

शूरा और अरबाज खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें बेटी का नाम बताया है। अरबाज ने बेटी का नाम बताते हुए लिखा- 'वेलकम बेबी गर्ल सिपारा खान। लव शूरा एंड अरबाज।' इस पोस्ट पर फैन्स और अपनों का प्यार बरस रहा है। जन्नत जुबेर, राशा थडानी ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)

 'सिपारा' नाम का मतलब 


रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सिपारा' नाम का मतलब है.. कुरान को 30 भागों में से किसी एक में विभाजित किया गया, जो पढ़ने और समझने में मदद करता है। ये फारसी शब्द है। इसका अर्थ एक सुंदर महिला या फिर एक फूल भी होता है। 

संस्कृत में खूबसूरत है इसका मतलब

बताया जाता है कि संस्कृत में भी इस नाम का मतलब तारीफ या शक्ति होता है। साथ ही ये प्रोटेक्टर यानी रक्षक या ढाल का भी संकेत देता है।

 

PunjabKesari


35 बाद घर आई लक्ष्मी

 खान परिवार में किसी लड़की का जन्म पूरे 56 साल बाद हुआ है। इससे पहले सलमान ने अर्पिता को अडॉप्ट किया था और तब से किसी लड़की का जन्म नहीं हुआ। अर्पिता की एक बेटी जरूर है लेकिन वो खान परिवार की नातिन है न कि पोती। सलमान खान की बहन अलवीरा का जन्म 1969 में हुआ था तब से अब जाकर किसी बच्ची का जन्म हुआ है क्योंकि अर्पिता अडॉप्टेड हैं और उनकी उम्र 35 साल है तो देखा जाए तो खान परिवार में 35 साल बाद दोबारा लक्ष्मी आई है।

PunjabKesari

गौरतबल है कि एक साल तक डेटिंग करने के बाद 24 दिसंबर, 2023 को अरबाज और शूरा ने शादी कर ली। इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए और ये अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर पर हुआ था। 

:  


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News