हंसता-खेलता परिवार: कभी दादा-दादी तो कभी मम्मी-पापा संग शहनाज ने दिए पोज,पंजाब पहुंची एक्ट्रेस ने फैमिली संग यूं बिताया समय

Monday, Apr 11, 2022-12:11 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों मुंबई की लाइफ स्टाइल से ब्रेक लेकर अपने होमटाउन पंजाब में हैं। अमृतसर पहुंची शहनाज कभी गली की औरतों के साथ पंजाबी बोलियों पर गिद्दा डालती दिखीं तो कभी पंजाबी मुटियार बन  गेहूं के खेत में मस्ती करती नजर आईं। शहनाज ने अब तक जितनी भी तस्वीरें और वडियो शेयर की हर जगह उनका मस्तमौला अंदाज दिखा।

PunjabKesari

इन तस्वीरों और वीडियोज को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने होमटाउन आकर बेहद खुश हैं। इसी बीच शहनाज की फैमिली संग बिताए लम्हों की तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। पहली तस्वीर में शहनाज अपने दादा-दादी, भाई शहबाज और पिता संतोख सिंह सुख के साथ नजर आ रही हैं। दादा -दादी के बीच बैठी शहनाज कैमरे को देख पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में वह अपने मम्मी पापा और भाई के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि शहनाज अपनी मां परमिंदर कौर गिल पर गईं हैं।

PunjabKesari


इस तस्वीर में शहनाज भाई शहबाज के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर में दोनों भाई बहन की जबरदस्त बाॅन्डिंग दिख रही है।

PunjabKesari

एक तस्वीर में शहनाज अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में शहनाज काफी खुश दिख रही हैं। इस तस्वीर में शहनाज के डिजाइनर केन भी नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की स्माइल बता रही हैं कि उन्हें शहनाज की फैमिली से खूब प्यार मिल रहा है।

PunjabKesari

पापा संग शहनाज

फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वह उन्हें यूं हंसता मुस्कुराता देख काफी इमोशनल भी हो रहे हैं। दरअसल, सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज काफी टूट गई थी लेकिन अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो शहनाज आखिरी बार फिल्म  हौंसला रख में दिखीं थी। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थी। फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिला। खबरों की मानें तो शहनाज के पास कई अच्छे प्रोजैक्ट हैं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News