हिजाब पहन पति रणवीर संग अबू धाबी पहुंचीं दीपिका पादुकोण, इंटरनेट पर वीडियो ने काटा बवाल

Tuesday, Oct 07, 2025-05:29 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पावर कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्सर अपने फैशन सेंस, कैमिस्ट्री और पब्लिक अपीयरेंस को लेकर चर्चा में रहने वाला यह कपल इस बार अबू धाबी से जुड़े अपने नए प्रमोशनल वीडियो के कारण चर्चा में आ गया है।

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘विजिट अबू धाबी’ (Visit Abu Dhabi) के लिए बनाया गया एक खूबसूरत एड वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींचा। 

PunjabKesari


दरअसल, इस वीडियो में दीपिका और रणवीर अबू धाबी की शानदार लोकेशंस का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को शेख जायद ग्रैंड मस्जिद, खूबसूरत गलियों और रॉयल लोकेशंस पर देखा जा सकता है। दीपिका यहां रेड कलर का अबाया और हिजाब में बेहद ग्रेसफुल दिखीं, जबकि रणवीर सिंह अपने लंबी दाढ़ी वाले रॉयल लुक में काफी क्लासी नजर आए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ अबू धाबी की संस्कृति और सुंदरता को एक्सप्लोर करते दिख रहे हैं। दीपिका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- “मेरा सुकून”, जो उनकी इस यात्रा की भावनाओं को बखूबी दर्शाता है।

वीडियो सामने आते ही फैंस ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने लिखा- “दीपिका और रणवीर हमेशा रॉयल लगते हैं, कोई इन्हें म्यूज़ियम में रख दो।” तो वहीं कुछ ने कहा- “यह अच्छा लगा कि आप दूसरे कल्चर का सम्मान करते हैं और उसे प्रमोट कर रहे हैं।”

हालांकि कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए कि “दूसरों के कल्चर को प्रमोट करना अच्छी बात है, लेकिन अपने कल्चर को भी उतना ही बढ़ावा देना चाहिए।”

 
वर्कफ्रंट पर दीपिका और रणवीर

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर को लंबे समय बाद एक साथ किसी प्रोजेक्ट में देखा गया है। इससे पहले दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ नजर आए थे। इस वीडियो के जरिए दोनों ने फिर से अपने फैंस को कपल गोल्स दिए हैं। वहीं, आगे दीपिका ‘AA22xA6’ और ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगी।

  
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News