मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर का 34 की उम्र में निधन, गंभीर बीमारियों से थे पीड़ित

Tuesday, Nov 18, 2025-08:17 AM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका सोमवार, 17 नवंबर की शाम 34 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को सदमे में डाल दिया है। वहीं, पूरी ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
क्या हुआ था ह्यूमन सागर को?

सागर को 14 अक्टूबर की दोपहर गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ले जाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें डिटेल्ड टेस्ट और इलाज के लिए मेडिकल ICU में शिफ्ट कर दिया गया। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक एक्सपर्ट टीम द्वारा दी गई सभी एग्रेसिव और एडवांस्ड केयर के बावजूद भी उन पर तबीयत ठीक नहीं हुई और सोमवार रात 9.08 बजे उनकी मौत हो गई।  

PunjabKesari

 

 डॉक्टर ने बताई मौत की वजह
 AIIMS भुवनेश्वर के इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक, उनकी मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की वजह से हुई। इतना ही नहीं, जब उन्हें भर्ती कराया गया था तब मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, जिनमें मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फ़ेलियर, बाइलेटरल निमोनिया और गंभीर लेफ्ट वेंट्रिकुलर सिस्टोलिक डिसफंक्शन के साथ डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी शामिल हैं। 

ह्यूमन सागर के निधन की खबर से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। 
 
कौन थे ह्यूमन सागर?
ह्यूमन सागर को ओडिशा के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक थे। उन्होंने हिंदी में 'मेरा यह जहां' नाम का एक एल्बम रिलीज किया और अपने करियर के दौरान ओडिया फिल्मों के लिए सैकड़ों गाने तैयार किए। उन्होंने फेमस ओडिया म्यूजिक एल्बम में 'निस्वासा', 'बेखुदी', 'तुम्हारा ओठा तले' और 'चेहरा' (2017) शामिल हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News