मेरा सिर शर्म से झुक गया..तालिबानी मंत्री के भव्य स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- जो महिलाओं पर जुल्म ढाते..

Tuesday, Oct 14, 2025-01:04 PM (IST)

मुंबई. मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर काम से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और कई बार अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में जावेद ने तालिबानी विदेश मंत्री के भारत में ग्रैंड वेलकम पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर तालिबान को महिलाओं पर जुल्म ढाने वाला और उनके हक का हनन करने वाला इस्लामिक संगठन बताया है।

 


जावेद अख्तर ने सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद को तालिबान मंत्री के भव्य स्वागत के लिए फटकार लगाते हुए लिखा, ‘मुझे शर्म आती है। मेरा सिर शर्म से झुक जाता है। जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह तालिबान के प्रतिनिधि को किस तरह का सम्मान दिया गया और उसका देश में किय तरह का भव्य स्वागत किया गया है।


उन्होंने आगे लिखा- ‘जो लोग हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं, उन लोगों ने भी तालिबान का इतना भव्य स्वागत किया। देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने अपने ‘इस्लामिक हीरो’ का इतना आदरपूर्ण स्वागत किया, जो उन लोगों में से एक है जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। ये उन लोगों में से एक हैं जो महिलाओं पर जुल्म ढाते हैं। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों !!! हमारे साथ क्या हो रहा है। ये हमें क्या हो गया है।’


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News