एक्स पति की मौत के बाद पहली बार सज-संवरकर स्पॉट हुईं करिश्मा कपूर, गजरे और पीली साड़ी में दिखीं गजब
Thursday, Sep 25, 2025-05:22 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत और चर्चित एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर के असमय निधन के बाद वह काफी समय तक गहरे सदमे में नजर आई थीं। इस दौरान करिश्मा मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से दूरी बनाए हुए थीं। वहीं अब पहली बार उन्हें सज-संवरकर पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां वो अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संजय कपूर की मौत के बाद प्रॉपर्टी विवाद को लेकर करिश्मा कपूर का नाम बार-बार चर्चा में आया। वहीं सौतन प्रिया सचदेव के साथ चल रहे इस विवाद के बीच एक्ट्रेस का ये नया अवतार सामने आया है।
पीली सुनहरी साड़ी में दिखा करिश्मा का जलवा
दरअसल, हाल ही में करिश्मा कपूर एक पब्लिक इवेंट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने इस दौरान पीले रंग की सुनहरी साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लगीं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर हाई हील्स पेयर कीं।
'' करिश्मा ने अपने बालों में गजरा लगाया था, जिसने उनके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा दिए। वहीं उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपनी खूबसूरती को और भी निखारा। लंबे समय बाद इतने ग्लैमरस अंदाज में दिखीं करिश्मा को देखकर फैंस भी बेहद खुश नजर आए।
पैपराजी को दिए पोज़
इस दौरान करिश्मा कपूर ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पैपराजी के सामने पोज़ दिए। संजय कपूर की मौत के बाद यह पहली बार था जब उन्होंने इतने स्टाइलिश और पॉजिटिव अंदाज में पब्लिक अपीयरेंस दी।
फैंस को मिली राहत
अब तक करिश्मा को जब भी कैमरे ने कैप्चर किया, वह बेहद उदास और गमगीन नजर आईं। लेकिन इस बार उनके चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास ने फैंस को राहत पहुंचाई।