मैं पछतावे में नहीं, कोई मलाल नहीं..अर्जुन कपूर से ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका अरोड़ा ने कह दी ऐसी बात

Friday, Oct 18, 2024-03:35 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा  अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ लेकर सुर्खियों में रही हैं। अरबाज खान के साथ अपनी 19 साल की लंबी शादी को खत्म करने वाली मलाइका को अर्जुन कपूर से फिर से प्यार हुआ था लेकिन इस साल इनके ब्रेकअप की खबरे आईं हालांकि अर्जुन और मलाइका ने कभी भी अपने सेपरेशन पर बात नहीं की है। वहीं कई महीनों बाद 'छैया छैया'  गर्ल ने एक फेमस दिए इंटरव्यू में अपने फैसलों को लेकर बात की है।

PunjabKesari

 

मलाइका अरोड़ा ने कहा-'मेरा मानना ​​​​है कि पर्सनल और प्रोफेशनल रूप से मैंने जो भी ऑप्शन चुना है, उसने मेरी लाइफ को एक कारण से आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आई हैं जैसी होनी चाहिए थीं।'

PunjabKesari

 

भले ही उम्र को लेकर अक्सर मलाइका और अर्जुन के रिश्ते का मजाक उड़ाया जाता था लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में सोचा नहीं। कपल ने2019 में अपने रिश्ते को एक्सपेक्ट किया था.लेकिन इस साल की शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप के रूमर्स फैल गए थे।

PunjabKesari

 

मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश भी नही किया था ना ही एक्टर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं।  बाद में अर्जुन कपूर और मलाइका एक इवेंट में नजर आए थे। पर यहां मलाइका ने अर्जुन को इग्नोर किया। वह उन्हें कुछ बोले बिना ही उनके सामने से निकल गईं। हालांकि मलाइका के पिता की मौत के समय मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस का सहारा बने दिखे थे। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News